तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व पर फिर नियुक्ति करते हुए उन पर दोबारा विश्वास जताया है। डॉ रमन सिंह की नियुक्ति पर कोरिया जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को फोन कर बधाई दी। उनकी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए डॉ रमन सिंह को बधाई देने वालों में भाजपा के पूर्व श्रममंत्री भैया लाल राजवाडे रमन सिंह से बात कर उन्हे नई पारी के लिए अपनी शुभकामनाये दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें