तहकीकात
न्यूज
@ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
प्रेमनगर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान में प्रेमनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हरिशंकर सिंह वरिष्ठ लिपिक शा0 उ0 मा0 विद्यालय नवापाराकला की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिला सूरजपुर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान एवं विकास खण्ड प्रेमनगर के तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में गहन चर्चा किया गया, जिसमें ब्लॉक के समस्त लिपिकों के द्वारा सर्वसम्मति से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक राजकुमार साहू सहायक ग्रेड- 2 को अध्यक्ष के दायित्व संभालने एक बार पुनः मनोनीत किया गया। जिसका ब्लॉक के समस्त लिपिक वर्गों में खुशी है और स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा इस कोरोना काल में हम सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार ये बैठक आयोजित किये जिसमें मुझे तहसील अध्यक्ष के इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए ब्लॉक के समस्त लिपिक सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद देता हूँ, आगे कहा मैं अपने जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ करूँगा। इस बैठक में प्रमुख रूप से संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार टोप्पो, प्रांतीय संयुक्त सचिव रामसुमेर मिश्रा, प्रांतीय संगठन सचिव धीरेंद्र उपाध्याय जी, संभागीय उपाध्यक्ष सुरेश भारती, सूरजपुर जिला के जिलाध्यक्ष इकबाल अंसारी जी, वरिष्ठ लेखपाल अनूप सिंह सिरदार, कृष्ण राम सहायक ग्रेड-3, अशोक उसेंडी सहायक ग्रेड-3, कमलभान सिंह सहायक ग्रेड-3, राजेश कुमार साहू सहायक ग्रेड -2, एवं विकास खण्ड के समस्त लिपिक संवर्ग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें