भाजपा के सेवा सप्ताह, दीनदयाल जी जयंती व गांधी जयंती से संबंधित कार्यक्रम हेतु जिले स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति-कृष्णबिहारी - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

सोमवार, 7 सितंबर 2020

भाजपा के सेवा सप्ताह, दीनदयाल जी जयंती व गांधी जयंती से संबंधित कार्यक्रम हेतु जिले स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति-कृष्णबिहारी



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारतीय जनता पार्टी के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि, प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम बूथ स्तर, शक्ति केन्द्र, मंडल व जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि, आगामी 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक जमुना पाण्डेय एवं सह संयोजक पंकज गुप्ता, राहुल सिंह को नियुक्त किया गया है। 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक देवेन्द्र तिवारी, सह संयोजक शैलेष शिवहरे एवं मुकेश जायसवाल को नियुक्त किया गया है। साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक डमरू बेहरा, सह संयोजक विरेन्द्र ंिसह राणा एवं दुर्गाशंकर मिश्रा को नियुक्त किया गया है। जिले के सभी मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी मंडल अध्यक्ष होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: