छत्तीसगढ़ स्वान के माध्यम से पढ़ना लिखना अभियान का सफल प्रशिक्षण - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

छत्तीसगढ़ स्वान के माध्यम से पढ़ना लिखना अभियान का सफल प्रशिक्षण



तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

  पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत सीजी स्वान के माध्यम से चयनित श्रोता, व्यक्ति, कुशल प्राशिक्षकों को प्रशिक्षण गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय लखनपुर में संपन्न हुआ पढ़ना लिखना अभियान के राज्य नोडल अधिकारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि पढ़ना लिखना अभियान 2020 -21 राज्य शासन के निर्देशानुसार नवीन पढ़ना लिखना अभियान 2020 के तहत आसक्षर लोगों को साक्षर करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है इस योजना के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के  असाक्षर लोगों को पढ़ना लिखना अभियान से जोड़ा जाएगा इस प्रशिक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह, सहायक  खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, बी आर सी  श्रीमती उषा किरण बखला,  बीपीओ अरविंद गुप्ता कुशल प्रशिक्षण हेतु भागीरथी कुमार अजय प्रशिक्षण में भाग लिए।

कोई टिप्पणी नहीं: