केन्द्रीय कृषि कानून के समर्थन में सूरजपुर मे प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्षकोलिया आडे हाथ - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

सोमवार, 14 दिसंबर 2020

केन्द्रीय कृषि कानून के समर्थन में सूरजपुर मे प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने विपक्षकोलिया आडे हाथ



तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


 केन्द्रीय कृषि कानून के समर्थन में जिला मुख्यालय सूरजपुर मे प्रेस कान्फ्रेंस करने पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कृषि बिल के समर्थन में उपलब्धियां गिनाईं| श्री जायसवाल ने बताया कि केन्द्रीय कृषि कानून के पास होने से किसानों को अपनी उपज बेचने की आजादी मिली है | नए मण्डी एक्ट से किसानों को किसी तरह का कोई नुकसान नही है तथा नए कानून से फसलों की एमएसपी किसी तरह प्रभावित नही हो रही है| उन्होंने बताया कि चूंकि सभी फसलों मे एमएसपी तय नही है इसलिए किसानों मे एमएसपी के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है उन्होंने बताया कि किस तरह  किसान आंदोलन को टुकड़े टुकड़े गैंग व खालिस्तानी समर्थकों ने हाइजैक कर लिया है उन्होंने देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी,आम आदमी पार्टी के कृषि कानून पर दोगलेपन को भी उजागर किया तथा सभी विरोधी पार्टियों को किसान विरोधी करार दिया |एक सवाल के जवाब मे उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आज पूरे देश मे कृषि कानून के समर्थन व उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने सभी जिला मुख्यालयों मे प्रेस कांफ्रेंस किया जा रहा है |श्री जायसवाल ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में गिरदावरी के नाम पर खेत का रकबा कम करने पर जमकर हमला बोला और सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया उन्होंने  कहा कि किसानों से झूठे वादे कर सरकार आई कांग्रेस अभी तक दो साल का बकाया बोनस भुगतान नही कर सकी और अब प्रदेश के किसान ही इस सरकार की विदाई करेंगे |उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ मे हमारी गतिविधियां कम जरूर हुई थी लेकिन अब प्रदेश सरकार के  खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोलेंगे उन्होंने बताया कि भाजपा आगामी तीन दिनों मे प्रदेश लगभग चार सौ धान खरीदी केन्द्रों पर किसान चौपाल आयोजित करेगी|  प्रेस वार्ता मे प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कृपाल साहू ,जिला महामंत्री राजेश महलवाला, जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ,जिला मंत्री संदीप अग्रवाल,  शशीकांत गर्ग, जगदीश गुप्ता, बसंत कुशवाहा , राजेश्वर तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, आनंद सोनी ,विक्की सोनवानी ,संदीप जायसवाल, त्रिपुरारी साहू ,अरविंद मिश्रा मौजूद रहे|



देवनगर धान खरीदी केन्द्र मे लगाया किसान चौपाल

जिले मे केन्द्रीय कृषि बिल के समर्थन मे प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा श्याम बिहारी जायसवाल ने देव नगर समिति मे धान बेचने पहुंचे किसानों के बीच पहुँच कर किसान चौपाल लगाकर कृषि बिल की उपलब्धियां गिनाईं तथा केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया | इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल ने भी किसानों को संबोधित किया व राज्य सरकार की विफलता को बताया इस दौरान समिति मे धान बेचने पहुंचे कुछ किसानों ने रकबा कम करने की शिकायत की तथा बताया कि किस तरह गिरदावली के नाम पर प्रशासनिक तंत्र का दुरूपयोग किया गया है इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि साहू,  रामकरण साहू, रामनिवास साहू, भोला साहू, रणवीर सिंह, सहित बड़ी संख्या मे किसान व भाजपा नेता मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं: