श्री राम वन गमन पथ के अंतर्गत कोरिया से सूरजपुर 14 दिसम्बर को आयोजित होगी रथ यात्रा और विराट बाईक रैली - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020

श्री राम वन गमन पथ के अंतर्गत कोरिया से सूरजपुर 14 दिसम्बर को आयोजित होगी रथ यात्रा और विराट बाईक रैली




तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


कलेक्टर ने व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

श्री राम वन गमन पथ के अंतर्गत कोरिया जिले से सूरजपुर जिले तक 14 दिसम्बर 2020 को पर्यटन रथ यात्रा और विराट बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया से एन.एच.43 टेगनी चैक (षिवप्रसादनगर के पास) सूरजपुर जिला सीमा पहुंचेगी। इस दिन सूरजपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर  रणबीर शर्मा के द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी  प्रकाष राजपूत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भैयाथान को नियुक्त किया गया है।  
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर  षिवकुमार बनर्जी ने बताया कि जिला कोरिया से समन्वय स्थापित कर दिनांक 14 दिसम्बर 2020  को सूर्यास्त के पूर्व सांय 05ः00 बजे जिला कोरिया एवं सूरजपुर की सीमा एन.एच.43 टेगनी चैक (शिवप्रसादनगर के पास) में प्रतीक चिन्ह यातायात नियमों के पालन के साथ 30 बाईकर्स की व्यवस्था की जाएगी। जहां रथ यात्रियों एवं बाईकर्स के लियेे भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था शिवप्रसादनगर में की जानी है। प्रत्येक बाईक में राम वन गमन पथ की थीम पर झण्डा लगा होगा। संम्

पूर्ण बाईक रैली व कार्यक्रम की फोटोग्राफी/विडियोग्राफी की जायेगी एवं अतिरिक्त 30 बाईकर्स की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर द्वारा की जायेगी। 15 दिसम्बर 2020 को प्रातः 07ः00 बजे टेगनी चैक जिला कोरिया की सीमा से (शिवप्रसादनगर के पास) 60 बाईकर्स एन.एच.43 बाइक रैली के साथ राम वन गमन स्थल राम मंदिर सूरजपुर, देवीपुर, केतका, लांछा (लैगा) तक पहंुचेगी संम्पूर्ण मार्ग में बाइक रैली के सुगमतापूर्वक संचालन हेतु यातायात पुलिस द्वारा व्यवस्था की जायेगी।
15 दिसम्बर 2020 प्रातः 07ः00 बजे 60 बाईकर्स को एन.एच.43 टेगनी चैक (शिवप्रसादनगर के पास) में स्थानीय विधायक/पंचायत अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झण्ड़ी दिखाकर रथ, बाईकर्स को रवाना किया जायेगा साथ ही कोरिया जिले की सीमा से सरगुजा जिले की सीमा तक आयोजित इस 30 कि.मी. बाईक पर्यटन रैली पर जगह-जगह पर फूलांे की वर्षा किया जायेगा। इस कार्य हेतु अतिथियांे का आमंत्रण एवं स्वागत तथा पुष्प की व्यवस्था करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भैयाथान को आदेषित किया गया है। 15 दिसम्बर 2020 प्रातः 07ः00 बजे के पूर्व ही एन.एच.43 टेगनी चैक (शिवप्रसादनगर के पास) एवं राम मंदिर सूरजपुर में 25-25 हरे झण्डे लगाने खेल अधिकारी सूरजपुर को व्यवस्था करने कहा गया है। 
राम वन गमन पथ राम मंदिर सूरजपुर में आस-पास के 5-10 ग्रामवासियों के सहयोग से रामपाठ आयोजन, आयोजन का प्रचार-प्रसार, बैनर पोस्टर की समुचित व्यवस्था एवं जनप्रतिनिधियांे की उपस्थिति और रामपाठ में उनकी सहभागिता होगी। रामपाठ स्थल में राम वन गमन परिपथ के वृक्षों की देखभाल का संकल्प जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनांे के द्वारा लिया जायेगा। समस्त आयोजन का विडियोग्राफी, फोटोग्राफी करने जनपद सीईओ सूरजपुर को निर्देषित किया गया है। जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा जिला प्रशासन सरगुजा को उभय जिले की सीमा लांछा (लैगा) में प्रतीक चिन्ह सौंपी जाएगी। सीमा स्थल लांछा (लैगा) पर बाईकर्स एवं रथ यात्रियांे के लिये अनुविभागीय अधिकारी (वन) द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी। राम वन गमन पथ की मिट्टी को पर्यटन रथ में रखवाने की व्यवस्था तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सूरजपुर द्वारा की जायेगी। राम वन गमन पथ रकसगड़ा, लक्ष्मणपांव, सीता लेखनी, राम लक्ष्मण पखना, सारासोर, बिलद्वार गुफा, लक्ष्मण पायन, विश्रवा ऋषि आश्रम, छिपनी पानी पहाड़ गांव में रामपाठ का आयोजन संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के द्वारा की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: