कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालय में धरना पर भाजपा की प्रतिक्रिया - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालय में धरना पर भाजपा की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने केवल किसानों को छलने और ठगने का काम किया हैं शायद इसीलिए उनके पैदल मार्च और धरने में एक भी किसान नजर नहीं आया



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा कृषि विधेयकों को लेकर पहले राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन और कृषि कानून के विरोध में प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालय में धरना पर सवाल उठाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल के राज में किसानों की भलाई के लिए क्या किया, इस बारे में वह स्पष्ट करे। यू टर्न लेने वाली कांग्रेस ने केवल किसानों को छलने और ठगने का काम किया हैं शायद इसीलिए उनके पैदल मार्च और धरने में एक भी किसान नजर नहीं आया। यह कांग्रेस के झूठ, भ्रम और छलावे की सियासत को आईना दिखाता हैं कि किसान हितैषी बिल को काला कानून बताने का  पाप करने वाली कांग्रेस के साथ कोई किसान नहीं खड़ा हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस का किसान विरोधी चेहरा प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो चुका हैं। जनता जानती हैं की यह वहीं कांग्रेस के नेता हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के कोठी की जांच करवाई थी। यह वही कांग्रेस हैं जो किसान हितैषी होने का ढोंग कर सत्ता पाते ही छत्तीसगढ़ के किसानों को किश्तों में छलना प्रारंभ कर दिया हैं। यह वही कांग्रेस के नेता हैं जिनके इशारों में छत्तीसगढ़ के किसानों का रकबा कम करने का षड्यंत्र किया गया। यह वही कांग्रेस हैं जिनके कहने पर छत्तीसगढ़ के किसानों की गिरदावरी में उपज के रकबे को कम किया जा रहा हैं। यह वही कांग्रेस हैं जिनकी सरकार में धान खरीदी के नाम पर लगातार छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों को परेशान किया गाया, किसानों पर लाठी बरसाए गए, उन्हें जेल में डाला गया। यह वही कांग्रेस हैं जिनके राज में छत्तीसगढ़ के किसान खाद बीज को लेकर परेशान हैं। यह वही कांग्रेस हैं जो किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के किसानों को वंचित करना चाहती हैं।


 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा आज छत्तीसगढ के किसानों का रकबा कम करने का काला कानून चलाने वाली कांग्रेस कृषि कानून के नाम पर ठीक उसी प्रकार झूठ फैला रही जैसे सीएए और एनआरसी के नाम पर देश को बांटने और तोड़ने का प्रयास किया था।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से पूछा कि कृषि संबंधी कानूनों से किसानों को उन पाबंदियों से आजादी मिलेगी, जिसका वे दशकों से सामना कर रहे थे, किसानों की आजादी से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों? 

अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने खुले बाजारों की बात कही थी अब जब खुला बाजार मिल रहा तो कांग्रेस को पीड़ा क्यों? क्यों किसानों की समृद्धि का मार्ग कांग्रेस को खटक रहा हैं? क्यों एमएसपी और मंडी बंद का झूठा भ्रम फैला कर कांग्रेस राजनीति कर रहीं हैं? 55 वर्षों तक कांग्रेस ने किसानों का हितैषी होने की सिर्फ बात की और जब किसान हित में कानून बना हैं तो फिर विरोध क्यों?

कोई टिप्पणी नहीं: