आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मादी जी ने साकार करने का किया काम . विष्णु देव साय - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मादी जी ने साकार करने का किया काम . विष्णु देव साय



तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने  सूरजपुर जिले की वर्चुअल मीटिंग /फेसबुक लाईव के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं उनके विचार जाने। उक्त कार्यक्रम में केवल सुरजपुर जिले के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया जिसमे लगभग 500 कार्यकर्ता जुड़े।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष विष्णु  देव साय ने कहा कि  यशस्वी  प्रधानमंत्री मोदी जी ने लॉकडाउन के विपरीत समय में 20 लाख करोड रुपए का पैकेज देकर देशवासियों को राहत पहुंचाई है एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का काम किया है उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने प्रयासों से और सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़े और देश को आगे बढ़ाएं । पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा एवं भीम सेन अग्रवाल ने  संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता का संदेश के साथ आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था जिसे मोदी जी नई नई योजना बनाकर साकार कर रहे हैं एवं  जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार  समस्त कार्यक्रम  सुरजपुर जिला भी बखूबी कर रहा है

 जिसमे सेवा सप्ताह वर्चुअल रैली एवं गांधी जयंती के अवसर पर किए गए कार्यक्रमों को प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराया एवं प्रदेश अध्यक्ष  के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर सिर्फ सूरजपुर जिले  के कार्यकर्ताओं के साथ बात करने एवं  संबोधित करने  हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया एवम  कहा कि आपके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए अच्छा काम करके संगठन को मजबूत बनाएंगे। 



 बैठक में विशेष रुप से आदित्य कर्ली, दीपक म्हस्के रायपुर से जुड़े रहे साथ ही सभी  मंडलों में 10 से 15 लोगों का समूह बनाकर प्रदेश मुख्यालय से कार्यकर्ता  जुड़े  जिसमें सूरजपुर ग्रामीण में सुरेंद्र राजवाड़े सूरजपुर नगर से  राजेश अग्रवाल ,थलेश्वर साहू एवं रितेश गुप्ता  देवनगर से  दीपक गुप्ता रामानुजनगर  जयप्रकाश गुप्ता सुमन्त साहू प्रेम नगर में जगमोहन सिंह विजय सिदार भैयाथान मार्तंड साहू और ओड़गी से  राजेश तिवारी बिहार पुर मुकेश साकेत लटोरी  से मोहन शर्मा, महेश्वर पैकरा बिश्रामपुर से लीलू गुप्ता,दुर्गा गुप्ता शिवनंदन पुर से संदीप सरकार, सितीकांत  सवाई जरही से  राजकुमार गुप्ता प्रतापपुर से अक्षय तिवारी, अंबिका जयसवाल भटगांव सुभाष राजवाड़े।  इसके  साथ साथ विभिन्न  स्थानों से प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वर्चुअल बैठक एवं फेशबुक लाइव के माध्यम से जुड़े कार्यक्रम का व्यवस्था आई टी सेल के संयोजक एज़ाज़ अहमद ने किया एवं आभार व्यक्त जिला  महामंत्री मुरली मनोहर सोनी  ने किया ।


कोई टिप्पणी नहीं: