तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कलेक्टर एस एन राठौर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 65 लाख 50 हजार रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड सोनहत के ग्राम आनन्दपुर के प्रभु पण्डो की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस अगसिया बाई, ग्राम कुशहा की रितू की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गुलाल, विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम खिरकी के संजय यादव की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस त्रिवेणी यादव, ग्राम लरघाडण्डी की पिंकी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सूरजदीन सिंह, ग्राम सरंगवाह के विकास की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सियाराम, ग्राम अक्तवार के बालकिशोर की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस दुर्योधन, ग्राम कोटाडोल की सुनीता की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस महिपाल, ग्राम नेउर की रोशनी कुमारी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामसुभग, ग्राम हर्रई की बब्बी बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस जयलाल, ग्राम खमरौध की रागनी सिंह की स्टाप डेम में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भूपत सिंह, विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम मेन्ड्रा के मंगल सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखमनिया, ग्राम कटकोना के राजा विश्वास की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस विकास विश्वास, ग्राम दुबछोला के लक्षमण प्रसाद की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस कुन्ती बाई, ग्राम पटमा के जयनन्दन की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भीम सिंह एवं भुवनेश्वर सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस बारेलाल तथा ग्राम कटकोना के संतोष कुमार जायसवाल की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस ललिता के लिए भी 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।इसी तरह उन्होंने विकासखंड सोनहत के ग्राम रजौली की विमला बाई की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस गोसाई राम के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें