छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परम्परा संवर्धन अभियान अन्तर्गत अंबिकापुर में सम्पन्न - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परम्परा संवर्धन अभियान अन्तर्गत अंबिकापुर में सम्पन्न




 तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरों स्वास्थ्य परम्परा संवर्धन अभियान  के तहत     ' होम हर्बल गार्डन ' कार्यक्रम में शामिल हुए।  बाल कृष्ण पाठक , अध्यक्ष छ. ग.  वन औषधि पादप बोर्ड की अध्यक्षता व विधायक गुलाब कमरों के विशिष्ट आथित्य में छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परम्परा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत वन विभाग के विश्राम गृह अंबिकापुर में सम्पन्न हुआ।  जिसमे औषधीय पौधों  के प्रयोग व उससे रोगों के उपचार  की जानकारी दी गई।  साथ ही  पुस्तिका व पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शफी अहमद अध्यक्ष छ. ग. श्रम कल्याण बोर्ड, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय बोर्ड, ए.बी मिंज मुख्य वन संरक्षक सरगुजा संभाग, पंकज कमल वन मंडलाधिकारी, डॉ. अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर, नपा.उपा. कृष्ण मुरारी तिवारी,  जनपद उपा. राजेश साहू, पूर्व महापौर डमरू रेड्डी, रामनरेश पटेल, निज.सहा. सगीर खान, रविंद्र सोनी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं: