तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में कारोना पाजेटिवो की तादाद लगातार बटती जा रही है। मनेन्द्रगढ़ व क्षेत्र में आज कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले . विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 8 सितंबर की दोपहर में विभाग से जारी आंकड़ों में जिले में कुल पॉजिटिवो की तादाद - 599 बताइ्र जार रही है। जबकि जिले में 265 एक्टिव केस बताये जा रहे हैं। वही पर 314 मरजि अब तक हुए ठीक होकर घर जा चुके है। तो 193 होम आइसोलेशन में बताये गये। जिले में इस दौरान कोरोना से होने वाले मौत नही होने की बात कही जा रही है। जिले में कोविड अस्पताल, बैकुण्ठपुर में 100 बेड एवं कुल 7 आई.सी.यू. में से भर्ती - 2 एवं 05 उपलब्ध, एच.डी.यू. 10 आईसी.यू., 06 वेंटीलेटर उपलब्ध हैं। यहां भर्ती मरीजों की संख्या 33 तथा 67 बेड उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि एसईसीएल हास्पिटल, चरचा में बेड की संख्या 50 है। यहां भर्ती मरीजों की संख्या 32 तथा 18 बेड उपलब्ध हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें