तहकीकात
न्यूज
@ दिनेश बारी . लखनपुर
धोबी आरक्षण समन्वय समिति प्रदेशाध्यक्ष अमित बलभद्रे, प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा संभागीय धोबी समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार रजक व प्रदेश महामंत्री नितिन रजक के द्वारा यह जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ रजक महासंघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निवास में रजक कल्याण बोर्ड गठन करने की मांग ज्ञापन सौंपकर किया गया था। ज्ञापन सौंपने छत्तीसगढ़ रजक समाज महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के एल निर्मलकर, उप प्रदेशाध्यक्ष ओपी रजक ,प्रदेश महासचिव विश्राम निर्मलकर , प्रदेश प्रवक्ता दिनेश निर्मलकर ,प्रदेश कोषाध्यक्ष आर एल मालवीय ,युवा प्रदेश अध्यक्ष राजा निर्मलकर, शिव निर्मलकर, वरिष्ठ समाज सेवीका प्रसिद्ध लोक गायिका रजनी रजक उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने के कुछ दिनों बाद ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने स्वयं इस और संज्ञान लेते हुए रजक कल्याण बोर्ड का गठन सचिवालय स्तर पर प्रारंभ करा दिए हैं । रजक कल्याण बोर्ड का गठन होने से धोबी समाज को मूलभूत सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ महासंघ का यह प्रयास निश्चित ही समाज को नई दिशा देगी । इस अभिनव पहल से खुशी का माहौल है। संभाग के जिलाध्यक्ष इस अभियान का सफल प्रयास के लिए छत्तीसगढ़ रजक महासंघ समाज के प्रतिनिधियों को धोबी आरक्षण समन्वय समिति समाज सरगुजा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कर्ष ,जसपुर जिला अध्यक्ष शालिक राम रजक,रामानुजगंज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रजक कोरिया जिला अध्यक्ष आनंद राम रजक ,सूरजपुर जिला अध्यक्ष धर्मपाल रजक ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजा रजक ,प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. दिनेश निर्मलकर, प्रदेश संगठन प्रभारी राजा राम रजक (कोरबा) मीडिया प्रभारी उमाशंकर निर्मलकर, लक्ष्य रजक, डॉ लाछु रजक (मरवाही) पवन कुमार रजक (जिलाध्यक्ष- बिलासपुर) किशुन निर्मलकर(युवा जोड़ो प्रभारी बिलासपुर)शैलेन्द्र निर्मलकर (तखतपुर) राजा निर्मलकर(जिलाध्यक्ष-महासमुंद) महेश निर्मलकर, शंभु रजक, बबूल रजक ,युवा अध्यक्ष अजय रजक, राजकुमार रजक ,राधे श्याम रजक के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें