तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
प्रदेश शिक्षक फेडरेशन की जिला ईकाई द्धारा कोरिया कलेक्टर को ज्ञपन सौपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा है कि वर्षो से लंबित पदोन्नति व समयमान दिया जाये। फेडरेशन के उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव जय नाथ बाजपेयी एवं जिला अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महासचिव रविन्द्र नाथ तिवारी, शंकर सुमन मिश्रा एवं विस्वास भगत के साथ पदाधिकारियो एवं शिक्षको ने बताया कि विगत 5 वर्षों से भी अधिक समय से स्कूल शिक्षा विभाग में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला,प्रधान पाठक माध्यमिक शाला,व्यख्याता एवं प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति लम्बित है विभाग द्वारा पदोन्नति नियम तो बनाया गया है किंतु पदोन्नति की कार्यवाही लम्बित है परिणामस्वरूप शिक्षक पदोन्नति की आस में रिटायर हो रहे है सरकारी आकड़ो के अनुसार विभाग में पदों का विवरण निम्नानुसार है। प्राचार्य के 2828 ,व्यख्याता के 9622, प्रधान पाठक पूर्व मा शाला के 5715,उच्च वर्ग शिक्षक के 15968 एवं प्रधान पाठक प्रा शाला के 20678 पद रिक्त है । छ ग राज्य के सभी शासकीय सेवकों को समयमान वेतनमान का लाभ 10 वर्ष,20 वर्ष,एवं 30 वर्ष सेवा पश्चातमिल गया है लेकिन एकमात्र सहायक शिक्षक के पद पर सीधी भर्ती से नियुक्त हुए सहायक शिक्षको को समयमान वेतनमान स्वीकृत नही हुआ है। पुनः सहायक शिक्षकों के साथ न्याय नहीं हुआ है जबकि उनको 15600- 39100 लेवल 12 का वेतनमान दिया जाना न्याय उचित है । उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दोनों मुद्दों पर ज्ञापन कई बार दिया गया है लेकिन विगत कई वर्षों से निराकरण नहीं हो रहा है ज्ञापन सौपने के दौरान उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, संरक्षक शंकर सुवन मिश्रा, प्रदेश सचिव जय नाथ बाजपेयी, जिला अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, जिला महासचिव रविन्द्र नाथ तिवारी, जिला प्रवक्ता अशोक गुप्ता, धीरज सिंह बघेल जिला अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, विश्वास भगत जिला अध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन, बृज नारायण मिश्रा, दीपक तिर्की जिला सचिव, मो नय्यर अंसारी, भगवान सिंह, पुष्पराज सिंह अवधेश शर्मा, संजय ठाकुर, दीपक तिर्की इत्यादि पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें