हरियाणा में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

रविवार, 20 सितंबर 2020

हरियाणा में किसान सड़कों पर उतरे, सड़कें जाम, भारी पुलिसबल तैनात



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

हरियाणा के कई जिलों में किसान कृषि विधेयकों के खिलाफ सड़क में उतर आए हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) हरियाणा ने आज प्रदेश भर में तीन घंटे रोड जाम आंदोलन का आह्वान किया है प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और प्रवक्ता राकेश बैंस ने दावा किया है कि इस आंदोलन में 17 किसान यूनियनों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। उधर, हरियाणा सरकार ने भी किसानों से आंदोलन की राह छोड़कर बातचीत का ऑफर रखा। मगर किसान फिलहाल आंदोलन के लिए कमर कसे हुए हैं। चरखी-दादरी जिले में किसानों ने कनीना रोड को जाम कर दिया है। वहीं कैथल जिले में भी किसान बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए हैं। यहां किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया है। फतेहाबाद के भूना में कृषि विधेयकों के खिलाफ आढ़ती बड़ी संख्या में अनाजमंडी में जुट गए हैं। रोहतक में किसान रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए। जिन्हें समझा कर जाम न लगाने का पुलिस आग्रह कर रही है। इस दौरान भारी पुलिसबल भी मुस्तैद है। 1300 पुलिसकर्मी सड़क पर उतारे गए हैं,  जिनमें, 800 पुलिसकर्मी शहर में व 500 पुलिसकर्मी शहर के आउटर एरिया में तैनात है। पुलिस ने चयनित 18 जगहों पर नाकाबंदी की है। महिला थाना प्रभारी समेत सभी 16 थाना प्रभारीध्चैकी इंचार्जध्तीनों सीआईए यूनिट गश्त पर हैं। इसमें अलावा पुलिस की कई विशेष टीम आपातकालीन स्थिति से निपटने को पुलिस लाइन में तैयार है।




कोई टिप्पणी नहीं: