अनिश्चितकालीन हड़ताल छोड काम पर लौटे एन.एच.एम. कर्मी - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

अनिश्चितकालीन हड़ताल छोड काम पर लौटे एन.एच.एम. कर्मी

 

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेष एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 सितम्बर से कोरिया जिले के समस्त एन.एच.एम. कर्मचारी अनिष्चितकालीन हड़ताल पर थे। 26 एवं 27 को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, .. शासन से चर्चा उपरान्त निम्न बिन्दुओं पर सहमति जतायी है संघ के लोगो ने बताया कि जनघोषणा पत्र में किये नियमितीकरण के वादे को पूरा करते हुए राज्य के 13000 एन.एच.एम. कर्मचारियों  नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हड़ताल अवधि के दौरान जिन कर्मचारियों पर दण्डात्मक कार्यवाही हुई है उसको शुन्य करते हुए कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बिना शर्त उपस्थिति दिये जाने की अनुमति दी जावेगी। उपरोक्त वर्णित सहमति के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री  द्वारा नियमितीकरण के वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गई एवं साथ ही साथ समस्त एन.एच.एम. कर्मचारियों से अपील की गई कि कोरोना काल में राज्य की जनता के हित को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर देवें। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-कोरिया के समस्त एन.एच.एम. अधिकारी कर्मचारी 28 सितम्बर को उनके समक्ष अपनी उपस्थिति देनेे हेतु प्रस्तुत हुए किन्तु संघ के आह्वान पर जिले के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 22 कोे अपना सामुहिक त्याग पत्र दिया था। जिसमें से 29 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को त्याग पत्र स्वीकार कर अगले दिन कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अनुमोदन उपरांत मुख्य ेिेेेेेचकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राज्य स्तर से नियुक्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं 26 जिला स्तर से नियुक्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की त्यागपत्र स्वीकार किया गया। जिसमें जिला स्तर से नियुक्त 26 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सेवा से पृथक किया गया है।



 

कोई टिप्पणी नहीं: