लखनपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, पांच आरोपी हुए जेल दाखिल - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

लखनपुर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, पांच आरोपी हुए जेल दाखिल



तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमदरा जंगल के किनारे कुछ दिनों पहले बोरे में अज्ञात शव प्राप्त होने के मामले में अब लखनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां अब इस मामले की छानबीन कर हत्या के आरोपियों को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में मृतक के भाई अर्जुन राम ग्राम केसमा के शव की पहचान के बाद पुलिस द्वारा धारा 174 जाफौ,धारा 302,201 भादस कायम कर मामला हत्या का होना पाया गया जिसके बाद आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन  एवं उप पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की खोजबीन के दौरान संदेही आरोपी सहोरन पैकरा पिता शेषनाथ पैकरा उम्र 40 वर्ष बनेश्वर पैकरा पिता लोकनाथ पैकरा उम्र 28 वर्ष ,श्रीराम पैकरा पिता शेषनाथ पैकरा उम्र 25 वर्ष ,आसाराम पिता कुलदीप बरगाह उम्र 59 वर्ष, सुनील पैकरा पिता सहारन प्रोग्राम उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम मुटकी थाना उदयपुर से पूछताछ किया गया जहां पता चला कि अनीता पैकरा जिसका विवाह ग्राम केसमा के अखिलेश्वर सिंह के साथ हुआ था अखिलेश्वर सिंह अपनी पत्नी पर सहदेव सारथी के साथ अवैध संबंध को लेकर लगातार विवाद करता रहता था जिसके बाद अखिलेश्वर सिंह ने अपनी पत्नी को उसके गृह ग्राम मुटकी वापस पहुंचा दिया था जिसके बाद सहदेव सारथी मुटकी ग्राम पहुंच अनीता पैकरा से लगातार मिलता-जुलता रहता था जिसके बाद अनीता पैकरा को बहुत बार परिवार जनों ने समझाया भी था दिनांक 07.09.2020 की दरमियानी रात 8:00 बजे सभी आरोपी खाना खाकर सो गए थे उसी समय आहट पाकर आरोपी सहोरन ने  सहदेव सारथी को अनीता पैकरा के साथ खींचातानी करते हुए पाया जहां अनीता पैकरा अपने पिता को देखकर वहां से भाग गई जिसके बाद आरोपी सहोरन ने सहदेव सारथी के सर पर डंडे से जोरदार वार किया जिससे मृतक सहदेव सारथी जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद आरोपी ने हाथ मुक्का लात से मारपीट कर सहदेव साथी की हत्या कर दी तथा लाश को छुपाने की मंशा लेकर उसे बोरी में भर ग्राम केशमा ले जा रहे थे इसी बीच कुन्नी जमदरा पक्की रोड के पास नीली बत्ती की गाड़ी आता देख शव को वही बोरी में बंधा छोड़कर भाग गए तथा मृतक के छाता व अन्य सामान को जंगल में फेंक दिया उक्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है इस पूरे कार्यवाही में निरीक्षक मनोज प्रजापति, उप निरीक्षक विष्णु सिंह ब्रजनाथ साए पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक बृज किशोर पांडे, राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप ,रविंद्र साहू दिलसुख लकड़ा, अरविंद तिवारी पीतांबर सिंह, राजकुमार सिंह, अजय शर्मा, शहनाज परवीन सहित स्टाफ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं: