असम में चीन से आई नई बीमारी......मुख्यमंत्री ने दिया हजारो सूअरो को मारने के आदेश - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 23 सितंबर 2020

असम में चीन से आई नई बीमारी......मुख्यमंत्री ने दिया हजारो सूअरो को मारने के आदेश



वेब डेस्कतहकीकात न्यूज 

कोरोना काल में असम में अफ्रीकी स्वाइन बुखार का कहर दिखाई दे रहा है। इस बीमारी की शुरुआत अप्रैल 2019 में अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे चीन के शिजांग प्रांत से हुई थी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अफ्रीकी स्वाइन बुखार से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में करीब 12,000 सूअरों को मारने का आदेश दिया पशु पालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायरस के कारण अब तक राज्य के 14 जिलों में 18,000 सूअरों की जान जा चुकी है। प्रभावित जिलों में रोग से बुरी तरह प्रभावित 30 क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में किया सूअरों का मारा जाएगा। विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुपालन में, और विशेषज्ञों की राय का पालन करते हुए, सभी प्रभावित जिलों में संक्रमित सूअरों को मारने का काम दुर्गा पूजा से पहले पूरा किया जाना चाहिए।


कोई टिप्पणी नहीं: