7 लोगो ने मिलकर कर दी क्षेत्र के गुण्डे की हत्या.. जान जाने तक चाकू से करते रहे वार - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

7 लोगो ने मिलकर कर दी क्षेत्र के गुण्डे की हत्या.. जान जाने तक चाकू से करते रहे वार



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

बीती रात 7 बदमाशों ने मिलकर एक नामी गिराती गुडें की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृत्क एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके चेहरे और पेट पर मौत होने तक वार किया गया। इस दौरान उसके साथी पर भी हमला किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद 4 आरोपियों ने बसंतपुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव स्टेशन पारा निवासी गोल्डी मरकाम हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार देर रात वह अपने एक साथी प्रतीक के साथ राजीव नगर स्थित फल मंडी परिसर में बैठकर शराब पी रहा था। कभी 7 बदमाश वहां पर पहुंच गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष ने गोल्डी और प्रतीक से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और गोल्डी के चेहरे और पेट पर वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रतीक को भी चाकू मारा। वारदात में गोल्डी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाते हुए बदमाशों ने गोल्डी की फॉरच्यूनर कार में भी आग लगा दी। इसके बाद थाने पहुंचकर 3 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं: