भारत में कोरोना पहुॅचा 50 लाख पार, जल्द बनेगा सरताज - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 16 सितंबर 2020

भारत में कोरोना पहुॅचा 50 लाख पार, जल्द बनेगा सरताज

 



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा मंगलवार को 50 लाख के पार हो गया। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जहां 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यहां हर 10 लाख लोगों में 42 हजार लोगों की जांच हो रही है और इनमें 3500 लोग संक्रमित पाए जा रहे। संक्रमितों के बढ़ने की अगर यही रफ्तार रही तो अक्टूबर तक अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया में सबसे ज्यादा मरीज भारत में होंगे। यहां अभी हर रोज औसतन 90 हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इस हिसाब से 31 अक्टूबर तक 90 लाख मरीज और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 95 हजार तक पहुंच सकती है। दिसंबर तक मरीजों की संख्या 1.50 करोड़ और मरने वालों की संख्या 1.84 लाख से ज्यादा हो सकती है।



कोई टिप्पणी नहीं: