तहकीकात
न्यूज
@ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर नगर पंचायत में 27 सितंबर दिन रविवार को नगर के 3 वार्डो में अध्यक्ष पार्षदों सहित जनप्रतिनिधियों ने 7 लाख की लागत राशि से बनने वाले 3 नाली निर्माण का भूमि पूजन किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड क्रमांक 1 वार्ड क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 15 में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, कांग्रेस किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, पार्षद श्रीमती उर्मिला खलखो, पार्षद श्रीमती कश्यप पार्षद उमेश सोनवानी, के द्वारा लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में 80 मीटर वार्ड क्रमांक 3 में विजय गुप्ता घर से जमुना प्रसाद गुप्ता तक 50 मीटर वार्ड क्रमांक 15 में 80 मीटर 7 लाख की लागत राशि से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। इस दौरान पूर्व एल्डरमैन प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद कश्यप सुनील गुप्ता विनेश खलखो, विजय गुप्ता संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें