कार्यकर्ता पहुंचाये जनजन तक मोदी सरकार की उपलब्धि राज्य सरकार की विफलता -बाबूलाल अग्रवाल - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

कार्यकर्ता पहुंचाये जनजन तक मोदी सरकार की उपलब्धि राज्य सरकार की विफलता -बाबूलाल अग्रवाल



तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भाजपा मंडल जरही  के केवरा में आज संपन्न हुआ . दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16,17  दिसंबर को  रखा गया था ,जिसमें जरही भाजपा मंण्डल के सैकडों कार्यकर्ता शामिल रहे . इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा के वक्ताओं ने अलग अलग विषयों पर  कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्टी के रीति नीति से अवगत कराया, सर्वप्रथम  भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया .इसके उपरांत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा रहे वंही समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल रहे, अपने उद्बोधन में श्री पैकरा ने  कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है कार्यकर्ता से ही एक चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री के पद तक पंहुचा है, भाजपा  कार्यकर्ताओं की  पार्टी है काम करने वाले को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता, भाजपा की  विचारधारा अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकाश की रोशनी पंहुचाने के उद्देश्य को लेकर काम करती है। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि  भाजपा मंडल जरही में अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहें ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं प्रदेश की जनता को गुमराह कर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी की वादाखिलाफी को उजागर किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में समाज के गरीब व वंचित वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया था। परंतु कांग्रेस सरकार एक बार फिर भ्रष्टाचार व कुशासन द्वारा प्रदेश को अंधकार की ओर ले जा रही है।

पहले दिवस के वक्ता रूप में मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी , जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा , जिला मंत्री अशोक सिहं , पूरन राम राजवाड़े रहे .वहीं दूसरे दिन के प्रशिक्षण वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिहं ,  अशोक सिहं , कमल सक्सेना , बिरेन्द्र जायसवाल रहे .  


इस दौरान भाजपा मंण्डल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता , मंण्डल महामंत्री अशोक गुप्ता , समयलाल मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा , दशरथ सिहं , राकेश शुक्ला , शशि सिहं , नारायण राजवाडे ,मुकेश मांझी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: