सूरजपुर शहर मंडल ने धान खरीदी केंद्र में चौपाल लगा किसानों की समस्या सुनी एवं केंद्रीय किसान बिल के बारे में अवगत कराया - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

सूरजपुर शहर मंडल ने धान खरीदी केंद्र में चौपाल लगा किसानों की समस्या सुनी एवं केंद्रीय किसान बिल के बारे में अवगत कराया



तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

 भारतीय जनता पार्टी मंडल सूरजपुर शहर ने धान खरीदी केंद्र मंडी सूरजपुर में चौपाल लगा किसानों की समस्याएं सुनी एवं किसान केंद्रीय किसान बिल के बारे में किसानों को अवगत कराया उत कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू ने कहा कि केंद्र का कृषि कानून किसानों के हित में है एवं इससे किसी का भी अहित होने वाला नहीं है कुछ पार्टियां किसानों को बरगला कर उनका भला होने नहीं देना चाहती किसान भाइयों को भी ऐसे बहकावे में आने की जरूरत नहीं है निश्चित रूप से इस बिल से किसान भाइयों को लाभ मिलने वाला है जो लोग गंगाजल की कसम खाकर पूर्ण कर्जा माफ, 25 सो रुपए धान खरीदी एवं 2 वर्षों की बोनस की बात कर रहे थे उन्होंने नाही किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया नाही आज तक ₹25  सौ का भुगतान कर पाई है नाही 2 वर्षों का बोनस दिया है साथ में गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा घटाने का कार्य सरकार कर रही अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि धान समिति के निगरानी समिति के गठन किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के बीच में आकर उनकी मदद करेंगे एवं धान बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर उनकी बातों को उचित फोरम पर रखेंगे उन्होंने बताया कि निगरानी समिति के रूप में सूरजपुर शहर मंडी हेतु भागवत सिंह धन सिंह विक्की सोनवानी त्रिपुरारी सोनू साहू शुकुल सोनवानी बजरंग राजवाड़े रामजी साहू को निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया है, धान खरीदी में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है  किसान आफिसों के चक्कर लगाने पर मजबूर है पिछला बकाया मिला नही है कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रभारी बसंत कुशवाहा ,पूर्व पार्षद भागवत सिंह, पूर्व पार्षद  लक्ष्मण कसेरा, भोला शंकर साहू, त्रिपुरारी साहू, विक्की सोनवानी, दिलीप साहू, रमेश गिरी, हेमंत बैगा,  शिव शंकर साहू पौधा उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं: