कांग्रेस ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में जताया रोष - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में जताया रोष



 तहकीकात न्यूज  @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस जिला महामंत्री अरुण अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद दुबे,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह  एवं जसवंत सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर गांधी चौक में स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दुबे ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार करोड़ों किसानों की चिंता छोड़ चंद जमीदारों की सुन रही है हाल में पारित तीनों बिल के माध्यम से हरित क्रांति को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हाल में ही संसद से बगैर पर्याप्त चर्चा के तीन कानून पास किए कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार किसान मजदूर व विकास विरोधी सरकार है मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानून हरित क्रांति को समाप्त करने की घिनौनी साजिश है जिस जमीदारी प्रथा को कांग्रेस पार्टी ने समाप्त किया था मोदी सरकार देश के 62 करोड़ किसानों की आवाज को अनसुना कर उसी जमीदारी प्रथा को वापस लागू करना चाहती है। 

कांग्रेस जिला महामंत्री अरुण अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया यह काला कानून किसान विरोधी हैं। इन तीन काले कानून के माध्यम से किसान खेत मजदूर छोटे दुकानदार मंडी मजदूर व कर्मचारियों की आजीविका पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जसवंत सिंह ने कहा कि अनाज भंडार की निर्धारित सीमा की समाप्ति से पूंजी पतियों के द्वारा कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा तथा अनाज की दर बड़े व्यापारी निर्धारित करेंगे।

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पैदल मार्च विधायक बृहस्पत सिंह के निवास से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख चौक चौराहे होते गांधी चौक पहुंची जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। इस दौरान अमृत जयसवाल, अमरदीप सिंह, आशीष गुप्ता विमलेश बर्मन, निशांत चौबे, राजहंस गुप्ता संकेत गुप्ता पप्पू सिंह नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: