पूर्वजों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरा करना है मेरा कर्तव्य- टी.एस. सिंहदेव - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

पूर्वजों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे पूरा करना है मेरा कर्तव्य- टी.एस. सिंहदेव

टी.एस. सिंहदेव ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण------क्षेत्र विकास हेतु 8 करोड़ 75 लाख के लोकार्पण एवं 14 करोड़ 48 लाख के कार्यो का किया गया षिलान्यास


तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

प्रतापपुर विकासखंड के क्षेत्रिय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री  टी. एस. सिंहदेव ने प्रतापपुर क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थिति में विभिन्न पूर्ण हुए 8 करोड़ 75 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं 14 करोड़ 48 लाख की राषि से बन रहे विभिन्न स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास कर सौगात दी। आज से क्षेत्रवासियों को दो उप तहसील डांडकरवा, जरही एवं तीन धान खरीदी केंद्र रेवटी , चंदौरा व टुकूडांड में शुभारंभ करने की घोषणा की।



छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर  रणवीर शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए आमजनों को अपने स्वागत उद्बोधन में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र में उप तहसील एवं धान खरीदी केंद्र खुलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा जोकि क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव ने कहा कि यह समय वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण हमारे लिए कठिन समय है हम सभी को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए महामारी से विजय पाना है अतः हमें प्रत्येक जन को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करना हैं। जिसे सुनिश्चित कर हम इस महामारी से विजयी होंगे।  मंत्री  टी एस सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा

कोई टिप्पणी नहीं: