नगर पालीका निगम मे इतने बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी पानी समस्या का हल नही निकाल पाए है और जनता परेशान - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

नगर पालीका निगम मे इतने बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी पानी समस्या का हल नही निकाल पाए है और जनता परेशान


वेब डेस्क @  तहकीकात न्यूज 

छोटी बाजार चिरिमिरी शम्भु चौक के आस पास रहने वाले लोग लम्बे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे है। 2018 से लगातार आयुक्त, कमिशनर नगर पालीका निगम चिरिमिरी को शिकायत करने के बाद भी समस्या जस के तस बनी हुई है।14/8/18, 18/1/19, 13/6/19, 23/10/19, 19/9/20, और 7/10/20 को लगातार पानी की समस्या को ले कर नगरपालिका निगम को शिकायत किया गया है। पानी आता है तो गंदा आता है  और जब साफ पानी सप्पलाई होता है तब पानी आना ही बंद हो जाता है। जबकि छोटी बाजार पानी टंकी से एक घण्टा लगातार पानी सप्पलाई होता है। दरसल पानी की सप्पलाई होते ही बीच मे कई छोटे बड़े पंप लगा कर पानी खींच लिया जाता है। पंप लगा कर पानी खींच ने वाले लोग ही नगर निगम के पानी का लाभ ले रहे है और बाकी लोग परेशानी रहते है।

कोई टिप्पणी नहीं: