सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगो पर टीएस सिंह देव व डाॅ प्रेम साय सिंह ने जल्द दिये निर्णय के संकेत - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

सहकारी समिति कर्मचारी संघ की मांगो पर टीएस सिंह देव व डाॅ प्रेम साय सिंह ने जल्द दिये निर्णय के संकेत

 




तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बुद्धवार को सहकारी समिति कर्मचारी संघ सरगुजा के संभाग अध्यक्ष  प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में जिला कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर के कर्मचारियों ने  स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव  एवं डॉक्टर प्रेमसाय सिंह सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से  मुलाकात कर सहकारी समिति के कर्मचारियों को 50 करोड़ रुपए वेतन अनुदान एवं नियमितीकरण करने हेतु ज्ञापन दिया। इस दौरान संघ की मांगो पर  स्वास्थ्य मंत्री एवं सहकारिता मंत्री  के द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपकी मांगो पर विचार किया जा रहा है एवं इनकी पूर्ति हेतु जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। विदित हो कि सहकारी समिति कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर सत्ता में आसीन सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी मांगों की पूर्ति हेतु ज्ञापन देकर कर्मचारी हित में न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी तारतम्य में सरगुजा संभागाध्यक्ष द्वारा लगातार अपनी मांगों को लेकर मुखर होकर सभी जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा रही है यदि जल्द ही कर्मचारी हित में शासन कोई निर्णय नहीं लेता है तो प्रदेश भर के सहकारी समिति के सभी कर्मचारी हड़ताल में जाने को बाध्य होंगे। इस दौरान आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी संघ   संभाग अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एवं उपाध्यक्ष सनलित कुमार कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष अशोक साहू एवं उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर विनय सिंह   सुनील कुशवाहा नरेंद्र सिंह मोहन रजवाड़े सीताराम राजेश सोहराब अंसारी तनवीर आलम संतोष नाविक ठाकुर  धनेश्वर संजय दुबे नरेंद्र शर्मा ठाकुर एवं अन्य सदस्यगण साथ में थे

दिखिये विडियो.............


कोई टिप्पणी नहीं: