कलेक्टर ने लिया अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तैयारियों का जायजा - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

कलेक्टर ने लिया अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तैयारियों का जायजा

 



तहकीकात न्यूज @ मनीष सिंह . सुकमा/ जगदलपुर

कलेक्टर चंदन कुमार ने शासकीय उत्कृष्ट अंगेजी माध्यम हाई स्कूल पावारास की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने अध्यापन कक्ष, शौचालय, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, इनडोर मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार के लिये निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बचे हुए कार्य को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी  जे के प्रसाद, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  सहदेव सिंह गोंडाने, प्राचार्य टी दास, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रफुल्ल डेनियल, नोडल अधिकारी आशीष राम, शिक्षिका  दीपिका खलखो एवं ज्ञानोदय अधीक्षक  संतोष कुम्बलवार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: