प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व पर विधानसभावार लाईव वेबीनार -कृष्णबिहारी जायसवाल - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

प्रधानमंत्री मा.नरेन्द्र मोदी के जीवन और व्यक्तित्व पर विधानसभावार लाईव वेबीनार -कृष्णबिहारी जायसवाल

 



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर जिला कोरिया के तीनों विधानसभा का लाईव वेबीनार भाजपा जिला कार्यालय से आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन और व्यक्तित्व पर विधानसभावार लाईव वेबीनार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्हांने बताया कि, बैकुण्ठपुर विधानसभा में प्रमुख वक्ता पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े व जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में प्रमुख वक्ता पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा में प्रमुख वक्ता पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी होंगे। उक्त वेबीनार कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: