चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 30 सितंबर 2020

चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर 

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिष्ठित समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री धाड़ीवाल के निधन पर कहा कि राजधानी रायपुर शहर अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य किया, पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद किए जाएंगे। समाजसेवी के रूप में जनसेवा से अपनी अलग पहचान बनायी थी।  डॉ महंत ने ईश्वर से उन्हें श्री चरणों में स्थान देने एवं परिवारजन तथा शुभचिंतको को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति संबल प्रदान करने प्रार्थना की है।


कोई टिप्पणी नहीं: