सविप्रा उपाध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का निरीक्षण कर ली जानकारी - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 5 सितंबर 2020

सविप्रा उपाध्यक्ष ने कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का निरीक्षण कर ली जानकारी



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने शुक्रवार को बैकुंठपुर मुख्यालय पहुंचकर बैकुंठपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ( कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया)   का निरीक्षण कर जानकारी ली है !  इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न प्रजातियों के सभी पौधों सहित विभिन्न नस्लों के गाय व बकरियों का अवलोकन किया !  उन्होंने विभिन्न प्रजाति के मुर्गी पालन एवं कृतिम  चूजे के पैदावार का भी निरीक्षण किया !  कृषि विज्ञान केंद्र की व्यवस्था को देखकर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रबंधन की सराहना की !  इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के अधिकारियों के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित समस्त गतिविधियों एवं कृषि विज्ञान केंद्र में उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो को जानकारी प्रदान की गई !  कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान विधायक गुलाब कमरो के साथ नगर पालिका परिषद  मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह, विधायक पीए सगीर खान सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी एवं अन्य जन उपस्थित रहे !  



सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो गुरुवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत लाई पहुंचे थे जहां पर उन्होंने 15 एकड़ में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र की मातृ वाटिका का निरीक्षण किया था !  उन्होंने  मातृ वाटिका में  लेमन ग्रास व शकरकंद की खेती का अवलोकन किया था और वाटिका संचालक समूह की सराहना की थी !  वाटिका संचालक समूह की मांग पर उन्होंने एक शेड का निर्माण कराने सहित लाई मुख्य मार्ग से  लेमन ग्रास वाटिका तक सीसी रोड बनाने का आश्वासन दिया है !



कोई टिप्पणी नहीं: