कल से आम लोग कर सकेंगे ताज महल की दीदार - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

रविवार, 20 सितंबर 2020

कल से आम लोग कर सकेंगे ताज महल की दीदार



 वेब डेस्कतहकीकात न्यूज 

आगरा में दो ऐतिहासिक स्थल कल से फिर खुल जाएंगे। पर्यटक 17 मार्च से बंद ताजमहल और आगरा का किला देख सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने इन दोनों स्थलों को फिर से खोलने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। 17वीं सदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजमहल से इतने दिन (188) बंद रहा इतिहासकार राजकिशोर राजे के मुताबिक- ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच हुआ। अब तक तीन बार इसके दरवाजे बंद हुए हैं। पहली बार साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के दौरान ताजमहल 15 दिन बंद रहा था। 1978 में बाढ़ के दौरान सात दिन के लिए बंद रहा। इसके बाद कोरोनावायरस के चलते 17 मार्च को ताज के दीदार पर 15 दिन की पाबंदी लगी थी। बाद में इसे अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया। एएसआई ने आगरा मंडल में 266 और आगरा शहर में ताजमहल के अलावा लालकिला, महताब बाग, सिकन्दरा अकबर टॉम्ब, मरियम टॉम्ब, एत्माद्दौला जैसे आठ स्मारक बन्द कर दिए थे। इनमें से ताजमहल और आगरा का किला छोड़कर अन्य सभी स्मारकों को एक सितंबर से खोल दिया गया था। ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को एंट्री मिल सकेगी। दोनों स्मारकों में टिकट विंडो बंद रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करके भी टिकट लिया जा सकता है। स्मारकों में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन तय कराया जाएगा। सीआईएसएफ टूरिस्ट की जांच करेगी। तामजहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे। लेकिन, मकबरे में एक बार में सिर्फ पांच पर्यटक ही जा पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: