पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान में किया गया वृक्षारोपण - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान में किया गया वृक्षारोपण



तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर क्षेत्र में 25 सितंबर को दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती मनाई गईं।तथा नगर के मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान में वृक्षारोपण किया। लखनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्षद गणों ने नगर के मुक्तिधाम में वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू में कहा कि यदि हम पर्यावरण की रक्षा नहीं करेंगे तो हमारे आने वाली पीढ़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा समस्त नगरवासी से एक पेड़ लगाने की अपील की है। वृक्षारोपण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, अल्पसंख्यक  भाजपा मोर्चा शमीम खान, पार्षद अशफाक खान, लोक निर्माण विभाग सांसद प्रतिनिधि महमूद खान, फिरोजपुर शहर जिला हिट खान हसन रजा, समीम खान नासिर खान, चंद्रशेखर चौधरी तथा नगर पंचायत के स्टाफ मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: