तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . क्राइम
दारागंज थाना क्षेत्र के पूरा पड़ाइन मुहल्ले में रहने वाले 35 वर्षीय सुजीत यादव पुत्र लड्डन की शनिवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सुजीत झोपड़ी बनाकर हसीना नामक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। वह स्मैक का आदी था और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शौहर गब्बर की मौत के बाद हसीना तीन बच्चों के साथ सुजीत के पास आ गई थी। कहा जा रहा है कि शनिवार शाम वह झोपड़ीपट्टी से निकला और कई घंटे तक वापस नहीं आया। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो करीब आधा किलोमीटर दूर मृत पड़ा था। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।प्रयागराज के दारागंज में पूरा पड़ाइन इलाके में रहता था। एक महिला के साथ 'लव इन रिलेशन' में रहता था। वह मजदूरी करता था और स्मैक का भी आदी था। शनिवार की रात में उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। लाश उसकी झोपड़ी से करीब आधा किमी दूर मिली। शरीर पर खरोच के निशान मिले। हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस नशीले पदार्थ के सेवन से मौत की बात कह रही है। हालांकि मामले की तहकीकात कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें