हडताल के पहले दिन .......कोरोना वारियर्स को मोमबत्ती जला दिया श्रध्दांजलि .......एनएचएम कर्मीयो ने कहा हमारी मांगे होंगी पूरी - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 19 सितंबर 2020

हडताल के पहले दिन .......कोरोना वारियर्स को मोमबत्ती जला दिया श्रध्दांजलि .......एनएचएम कर्मीयो ने कहा हमारी मांगे होंगी पूरी




 तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  बैकुन्ठपुर

छ.ग. प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ मे आव्हान पर  कोरिया जिले के समस्त  स्वास्थ्य संस्था (जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , उपस्वास्थ्य केन्द्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर) मे कार्यरत समस्त  चिकित्सकीय एवम प्रबंधकीय के कार्य में लगे अधिकारी/ कर्मचारी दल  ने अपनी एक सूत्रीय मांग छ.ग. राज्य के 13000 स्वास्थ्य कर्मियों के नियमितिकरण को लेकर हड़ताल के प्रथम दिवस विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हड़ताल का शुभारंभ किया गया। हड़ताल समस्त विकासखंड मुख्यालय एव जिला मुख्यालय मे शांतिपूर्ण ढंग से कोविड-19 के गाइडलाईन का पालल करते हुए मास्क, सेनेटाईजर, एवं सोसल डिस्टेंशिंग का पालन कर किया गया।  हडताल छ.ग. प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्षो एवं जिला अध्यक्ष की देखरेख मे प्रारंभ किया गया। ंसंघ के जिला अध्यक्ष  सुधांशु श्रीवास्तवएवं सचिव शिशिर जायसवाल ने बताया कि हड़ताल के प्रथम दिवस कोविड-19 के गाइडलाईन का पालन करते हुए  विरगति प्राप्त कोरोना वारियर्स को मोमबत्ती जलाकर श्रध्दांजलि दिए एवं 2 मिनट का मौन धारण किए। संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को पुरा नही करती तब तक हम हड़ताल मे ही रहेंगे। सरकार हमे कितना भी डराने धमकाने की कोशिस करे हम हडताल तोडने वाले नही हैं।  यदि किसी भी एक  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पर कार्यवाही होती है तो समस्त कर्मचारी उनके साथ शासन को इस्तीफा तक देने के लिए तैयार हैं।


जिले  के  समस्त संविदा अधिकारी/कर्मचारी के हड़ताल मे जाने से जिले  मे स्वास्थ्य सेवाएॅ गडबडा गई है । अगर इनके द्वारा हड़ताल समाप्त नही किया जाता तो आने वाले दिनो मे जिले मे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति खराब हो सकती हैं। जिला के संरक्षक  रंजना पैकरा ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती तब तक हमे धैर्य एवम शांति के साथ हड़ताल जारी रखना है सह संरक्षक  राकेश सिंह ने कहा कि हमे धैर्य रखना है एवं अपनी लड़ाई शांति पूर्ण ढंग से लड़नी है, हमारी लड़ाई शासन प्रशासन से है आम जनता से नही जरूरत पड़ी तो लोगो की जान बचाने के लिए अतिआवश्यक सेवा देंगे

जिला प्रवक्ता डॉ प्रिंस जायसवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सिर्फ हमारी NHM के हड़ताल की ही चर्चा हो रही है,शांति ढंग से हड़ताल करना है,शाशन प्रशासन हमारी मांगो को लेकर गंभीर दिख रही है, मनोबल बना के रखना है परिणाम हमारे पक्ष में जरूर आएगा

ज्ञात हो कि अभी तक हड़ताल हेतु अनुमति व स्थान शासन द्वारा नही दिया गया है जिसके कारण अपनी सुविधा अनुसार जिले के कर्मचारी कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करते हुए हडताल कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: