जिला मुख्यालय निगम क्षेत्र में लॉकडाउन नियम का नहीं हो रहा पालन.........मूल निवास से कर रहे हैं आना जाना लखनपुर समस्त विभाग अधिकारी कर्मचारी - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

जिला मुख्यालय निगम क्षेत्र में लॉकडाउन नियम का नहीं हो रहा पालन.........मूल निवास से कर रहे हैं आना जाना लखनपुर समस्त विभाग अधिकारी कर्मचारी



 तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

  कोविड-19 वैश्विक महामारी के इस दौर में लॉकडाउन नियम का खुला उल्लंघन जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों द्वारा किया जाना समझ के परे है जिला मुख्यालय में लॉकडाउन लगाए जाने फरमान के बाद भी लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय के कई विभागों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी नियम का धज्जी उड़ाते अपने मूल निवास अंबिकापुर से लखनपुर आना जाना प्रतिदिन कर रहे हैं जो चर्चा का विषय बना हुआ है गौरतलब है कि लखनपुर विकासखंड अंतर्गत कई विभागों के आला अधिकारी जिला मुख्यालय अंबिकापुर में अपना निवास बनाए हुए  ब्लॉक मुख्यालय लखनपुर के विभिन्न विभागों में पदस्थ हैं यह सोचने वाली बात है कि नगरनिगम क्षेत्र अंबिकापुर में निर्धारित समय अवधि के लिए कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन लॉकडाउन  लगाया गया है फिर इस दौर में अंबिकापुर से लखनपुर अपने विभागीय कार्य के  निस्बत आना और अपने मूल निवास में लौटना समझ के परे है विश्वव्यापी  कोरोना  संक्रमण जिस तेज गति से सरगुजा जिले में पांव पसार रहा है उसे देखते हुए जिला कलेक्टर के द्वारा 21 सितंबर से 28 सितंबर तक संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा करते हुए नियमानुसार लॉकडाउन क्षेत्र से आने जाने में प्रतिबंध लगा दिया गया है बाद इसके लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय के आला अधिकारी किस नियम आधार से आना-जाना कर रहे हैं क्षेत्रवासियों को अचंभे में डाल दिया है ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों के नजर में लॉकडाउन नियम का कोई अहमियत नहीं है लिहाजा बेखौफ आना-जाना करते हुए कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं बहर हाल आने जाने वाले विभागीय अधिकारी  कर्मचारियों के फेहरिस्त में जनपद कार्यालय तहसील वन विभाग महिला बाल विकास के अलावा अन्य दूसरे विभाग के आला ओहदेदार अधिकारी  शामिल हैं जो प्रत्येक दिन अपने लॉकडाउन क्षेत्र के मूल निवास से आना जाना  करते हुए  कोरोना संक्रमण के रोकथाम में खुले तौर पर रुकावट पैदा कर रहे हैं जो गंभीर सोचनीय विषय है विकासखंड के तहत विभागीय  अधिकारी कर्मचारियों  द्वारा   लॉकडाउन नियम  के विरुद्ध  आना-जाना समझ के परे  चर्चा का विषय बना हुआ है अधिकारी कर्मचारियों के इस हरकत से  क्षेत्र में  कोरोना जैसे  भयानक  बीमारी के फैलने की  संभावना क्षेत्रवासियों द्वारा व्यक्त की जा रही है यदि बात करें विभागों की तो वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए मोटी रकम खर्च करके आवास बनाया गया है जहां नहीं रहते तहसील कार्यालय से तहसीलदार  कर्मचारी गण   जिला मुख्यालय से  प्रतिदिन आना-जाना कर रहे हैं लाक डाउन नियम का खुला उलंघन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जाना समझ के परे है बता दें कि 90 फ़ीसदी अधिकारी कर्मचारी लॉकडाउन नियम का पालन करते नजर नहीं आ रहे  वैश्विक महामारी कोविड-19 की भयावहता  को देखते हुए भी लोग सबक नहीं ले रहे बड़े अफसोस की बात है। की जिला कलेक्टर के द्वारा लगाए गए लाख डाउन  नियम का नुस्खा भी कारगर साबित नहीं हो रहा है

कोई टिप्पणी नहीं: