सड़क दुर्घटना में होनहार युवक की मौत, बलरामपुर जिला लोक शिक्षा समिति में था कार्यरत - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 5 सितंबर 2020

सड़क दुर्घटना में होनहार युवक की मौत, बलरामपुर जिला लोक शिक्षा समिति में था कार्यरत

 


तहकीकात न्यूज  @ विकास केसरी . बलरामपुर/रामानुजगंज

नगर सीमा से करीब  3 किलोमीटर दूरी पर स्थित झारखंड के रंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत भंवरी गोदरमाना के बीच चपचपिया पुल पर रंका की ओर से गोदामाना आने में अनियंत्रित होकर टेम्पू पलट गई। जिसमें बलरामपुर लोक शिक्षा समिति में कार्यरत सहायक ग्रेड 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल अमित कुमार की स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया था परंतु अंबिकापुर जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।                                                                                   प्राप्त जानकारी के अनुसार  बलरामपुर जिला लोक शिक्षा समिति में कार्यरत अमित कुमार गुप्ता झारखंड के बान्दू में अपने दोस्त के घर से वापस अपनी ड्यूटी पर टेम्पो से बलरामपुर आज दोपहर 12:30 बजे के करीब आ रहा था। जो गोदरमाना भंवरी के बीच चपचपिया पुल के पास अनियंत्रित होकर टेंपो पलट जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी मार्ग से गोदरमाना की ओर से गुजर रहे अजय कुमार कश्यप, मुकेश चौधरी, करण यादव एवं सुनील कश्यप की नजर पलटे हुए टेंपो पर पड़ी जिसके नीचे अमित बुरी तरह से दबा हुआ था। जिसे इन लोगों ने मिलकर टैंपू को उठाकर नीचे से निकाला एवं तत्काल आनन-फानन में रामानुजगंज अस्पताल पहुंचाया। अमित कुमार गुप्ता गोदरमाना निवासी भूतपूर्व सरपंच रामलाल गुप्ता का नाती है। जिस की खबर लगते ही अमित के ननिहाल में कोहराम मच गया जो तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अमित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर रंका थाना पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। टैंपू बेलवा डामर की बताई जा रही है। टेंपो चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया । अमित को अंबिकापुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। होनहार युवक के अकास्मिक  निधन पर रामानुजगंज एवं गोदरमाना में शोक की लहर दौड़ गई है

कोई टिप्पणी नहीं: