विरोधियो को किसानो का हित पच नही रहा इसलिए संसद से सडको पर कोहराम मचा रहे - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

विरोधियो को किसानो का हित पच नही रहा इसलिए संसद से सडको पर कोहराम मचा रहे



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

केन्द्र के द्धारा लाया गया किसानो के लिए लाये गये बील पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कृषि उत्पादन व्यापर और वाणिज्य अधिनियम प्राथमिक कृषि वस्तुओं को बिना रोक के अपने राज्य के अलावा अन्य राज्यों में बेचने की अनुमति देता है। बीजेपी के नेता कहा कि कांग्रेस ने निर्यात और अंतरराज्य व्यापर समेत कृषि उत्पादों का व्यापर करने का वादा भी किया था। यह सभी प्रतिबन्धों से मुक्त है लेकिन अब बिल का विरोध हो रहा है। लोगों का राजनीतिक शोषण करने के लिए गलत सूचनाएं दी जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फरवरी 2012 में राज्यों को कृषि उत्पादन विपणन समिति अधिनियम में संशोधन करने के लिए कहा था। मनमोहन सिंह ने यह भी कहा था कि इस तरह के संशोधन से देश में कृषि उत्पादों की मुफ्त आवाजाही होगी। उन्होने कहा कि विरोधी दलो को भाजपा की किसान के द्धारा किया जा रहा हित पच नही पा रहा है जिस कारण वे संसद से सडको पर कोहराम मचाये हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं: