तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह का आज प्रथम आगमन पर लखनपुर में कुन्नी व लखनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।तथा उक्त कार्यक्रम में दिवंगत भाजपा वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल के मंशा अनुरूप उनके पुत्रों के द्वारा भाजपा कार्यालय के लिए 3 डिसमिल भूमि दान करने की घोषणा की गई।
लखनपुर एवं कुन्नी मंडल में आज दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी एवं नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प देकर उन्हें बधाई भी दी गई तत्पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता देवी राम अग्रवाल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ की गई जिसके पश्चात नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा मुझे दी गई है उसे संभल तभी प्राप्त होगा जब आप वरिष्ठ एवं युवा नेताओं का भरपूर सहयोग मिलेगा तथा जिस तरफ से भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए जा रहे भारत देश को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से पूरे विश्व में भारत का एक अलग पहचान बना है तथा देश में कई जन कल्याणकारी योजना भी चलाई जा रही हैं जैसे प्रधानमंत्री आवास उज्जवला गैस प्रधानमंत्री किसान निधि सहित तमाम जन कल्याणकारी योजना शासन के द्वारा चलाई जा रही है और भाजपा के द्वारा अंतिम व्यक्ति तक राहत एवं योजना पहुंचाने का संकल्पित है वही जिस तरह से छत्तीसगढ़ शासन में कांग्रेस के द्वारा लगभग 2 वर्ष बीतने को हैं आम जनता जिस तरह से बोरे रखे चावल को परखी के द्वारा निकालकर पड़ता है उसी तरह इस भूपेश सरकार को 2 वर्षों में पड़ चुकी है इसकी धान हो यूरिया की किल्लत किसानों को परेशानी हो सहित कई मुद्दों पर सफलतापूर्वक नहीं कर पाई है।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने अपने दिवंगत पिता व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल के मनसा अनुरूप भाजपा कार्यालय के लिए 3 डिसमिल भूमि देने की घोषणा की गई।
इसी तारतम्य पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी अपने उद्बोधन में आने वाले समय में एकजुटता होकर संगठन एवं संकल्प लेकर सरगुजा जिले के तीनों विधानसभा के 15 वर्ष के कार्यकाल और लगभग 2 वर्ष के हिस्से कांग्रेश के झूठे एवं वचन पत्र का पालन नहीं किए जाने से जनता स्वयं समझ चुकी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उद्बोधन के रूप में अंबिकेश केसरी प्रबोध मिंज सहित जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शहर विनोद हर्ष मनोज गुप्ता संजय सोनी विश्व विजय सिंह तोमर मनोज कंसारी अभिषेक प्रताप सिंह लखनपुर से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू * मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव राजेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल बिहारीलाल तिर्की अजीत सिंह दिनेश गुप्ता बृज किशोर पांडे रामनारायण दुबे सतनारायण साहू राजेन्द्र जयसवाल प्रदीप गुप्ता दिनेश बारी समीम खान अभिमन्यु सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें