कल से अम्बिकापुर में सम्पूर्ण लाॅकडाउन........8 दिनो तक सख्ती से पालन के निर्देश - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 19 सितंबर 2020

कल से अम्बिकापुर में सम्पूर्ण लाॅकडाउन........8 दिनो तक सख्ती से पालन के निर्देश




तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  अम्बिकापुर

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सरगुजा जिला प्रशासन ने अंबिकापुर निगम क्षेत्र को 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए टोटल लॉकडाउन लगा दिया है। इस बार काफी सख्त लॉकडाउन  की घोषणा हुई है। अन्य दुकानों के अलावा किराना, सब्जी, फल, मटन-मछली की दुकानें भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय छोडक़र अन्य शासकीय व सभी निजी कार्यालय भी पूर्णत: बंद रहेंगे।

 सिर्फ मेडिकल दुकानों को खोलने की अनुमति मिली है, उसमें भी होम डिलीवरी पर ज्यादा जोर दिया गया है। मतलब अगर कोई दवा के नाम पर शहर में निकलेगा तो उससे भी पहले पूछताछ होगी। पुलिस का भी जगह-जगह कड़ा पहरा होगा। गौरतलब है कि सरगुजा जिले में विशेषकर अंबिकापुर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 50 से 70 कोरोना मरीज मिल रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर इसकी चेन को तोडऩे के उद्देश्य से कलक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा ने अंबिकापुर निगम क्षेत्र को 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: