मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ समेत पटवारी संघ के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

शनिवार, 19 सितंबर 2020

मध्य प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ समेत पटवारी संघ के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

 मध्य प्रदेश के चौरई ब्लॉक के छिंदवाड़ा एसडीएम सीपी पटेल के मुंह पर कालिख पोतने के विरोध में अब मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर कलेक्टर) तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संघ, पटवारी संघ समेत प्रदेश के 60 हजार अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी होने वाली है।

सोमवार से आय प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र और बाढ़ से होने वाले नुकसान का सर्वे तक सभी सरकारी काम नहीं होंगे। इस हड़ताल को कई और संगठनों का भी समर्थन है। कर्मचारियों का आरोप है कि राजनीतिक दल सिर्फ चर्चा में आने के लिए इस तरह की बदसलूकी करते हैं। इसी कारण अब आमजनों की तरह ही राजनीतिक पार्टियों को भी ज्ञापन कोर्ट में आकर ही अकेले देना होगा। भीड़ में जाकर किसी तरह के ज्ञापन नहीं लिए जाएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं: