प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 48 लाख रूपये की राशि मंजूर - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 48 लाख रूपये की राशि मंजूर

 

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  बैकुन्ठपुर


कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों के लिए 48 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड खड़गवां के ग्राम शिवपुर के बिजेन्द्र की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस कलावती, ग्राम कटकोना की अंजली की पानी की टंकी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखसागर, ग्राम कोचका के सहदेव सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोनिया बाई, ग्राम सकड़ा के नारेन्द्र सिंह की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखराम सिंह, ग्राम डुमरबहरा की कली कुमारी की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मेवालाल सिंह, ग्राम बैमा के मनोहर की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस बसंती, ग्राम सलका की फुलमत की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस लाल सिंह, ग्राम ठग्गांव की सुकवरिया की डबरी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सोहन, ग्राम कटकोना के राजेश्वर की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस उर्मिला, ग्राम दुबछोला के शिवलाल की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस फुलकुंवर, ग्राम बंजारीडांड के संदीप की डबरी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामसुभाग एवं ग्राम फुनगा के असमान सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मान सिंह के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: