लॉकडाउन में पता चला कि लोग यहा हो रहे जमा.... जब मारा छापा उड़ गये होश .....हुक्के की गुड़गुड और आईपीएल पर सटटा लगाते 30 लोग गिरफ्तार - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

लॉकडाउन में पता चला कि लोग यहा हो रहे जमा.... जब मारा छापा उड़ गये होश .....हुक्के की गुड़गुड और आईपीएल पर सटटा लगाते 30 लोग गिरफ्तार

 


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

लॉकडाउन में कैफे में हुक्का बार की सूचना पर छापा मारने गई पुलिस के हत्थे सटोरिये भी चढ़ गए। बताया जा रहा है कि यहा पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ आईपीएल मैच पर सट्‌टा लगवाया जा रहा था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने 2 सटोरियों समेत 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। कैफे को सील किया गया ।  मिली जानकारी के अनुसार  लॉकडाउन के चलते चेक पोस्ट पर बुधवार रात पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवक छिप-छिप कर ब्लू स्काई कैफे पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने देर रात वहां छापा मारा तो हुक्का परोसते और पीते कई सारे युवक मिल गए। पुलिस ने कैफे संचालक समेत सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान कई सारे मोबाइल फोन, हुक्का, तंबाकू, फ्लेवर और अन्य सामान जब्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: