ग्वालियर में 2 दोस्तों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले, हत्या की आशंका - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

रविवार, 13 सितंबर 2020

ग्वालियर में 2 दोस्तों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले, हत्या की आशंका

 


तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

मप्र के ग्वालियर जिले के गोहद थाना क्षेत्र के मदनपुरा गुहिसर के खेत मे गड़े धन को खोदने गए तीन दोस्तों में दो की मौत हो गई और एक अचेतावस्था में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोहद के उमेश पुत्र अमरसिंह कुशवाहा निवासी बरथरारोड गोहद होतम पुत्र अमरसिंह कुशवाहा गंगादास का पूरा गोहद, लछमण पुत्र रामस्वरूप बाथम निवासी गोहद तीनों लोग मदनपुरा गड़ी के पास गड़ा धन खोजने गए, जिसमें उमेश कुशवाहा एव होतम कुशवाहा की मौत हो गई।   इसमें सोचने वाली बात यह है कि उमेश का शव चितौरा चमहेनी की पुलिया के बीच होतम का शव करवास मदनपुरा के पास घटनास्थल के नजदीक मिला है। इस घटना में कयास लगाए जा रहे हैं कि गड़ा धन मिलने पर आपस में विवाद हुआ है, जिसके फलस्वरूप यह घटना घटित हुई। मो थाना पुलिस फोर्स घटनास्थल पर सर्च कर रहा है। बताया जाता है इसमें और लोग भी शामिल है।

मो थाना क्षेत्र में दो की मौत और एक अचेतावस्था में मिला है, संभवत: इन्होंने शराब का सेवन किया है तथा इनके खाने में जहर चला गया है। बताया जाता है कि ये लोग गड़ा धन खोजने गए थे। अचेतावस्था में व्यक्ति कुछ बोलने की स्थिति में नही है। होश में आने पर ही वास्तविकता का पता चलेगा।
परमाल सिंह मेहरा, एसडीओपी, गोहद

कोई टिप्पणी नहीं: