2 अक्टूबर कोे सीएमओ को टैग कर हक लेने शिक्षक चलाऐंगे ट्विटर पर अभियान - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 30 सितंबर 2020

2 अक्टूबर कोे सीएमओ को टैग कर हक लेने शिक्षक चलाऐंगे ट्विटर पर अभियान

 

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के दिन सत्याग्रह संदेश के रूप में अन्याय, भेदभाव, शोषण के विरोध में समानता व अधिकार के लिए सीएमओ को टैग कर चलाएंगे ट्विटर अभियान और शिक्षक अपना हक मागेंगे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा  प्रदेश उपाध्यक्ष सह सरगुजा संभाग प्रभारी हरेंद्र सिंह ,प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव चंपा जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन इकाई कोरिया के संघ शिक्षक 2 अक्टूबर पर सत्याग्रह संदेश के रूप में अन्याय भेदभाव व शोषण के विरोध में समानता का अधिकार देने राज्य शासन शिक्षा विभाग को देंगे संदेश और मांगेंगे अपना अधिकार। 10 वर्ष की सेवा पश्चात क्रमोन्नति की पात्रता होती है, जिले  में ऐसे सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता है, जिनकी सेवा 10 वर्ष से अधिक है, किन्तु अवरोधक नियम के कारण उन्हें क्रमोन्नति नही मिली, जिससे उन्हें प्रतिमाह 10 से 14 हजार मासिक वेतन का नुकसान हो रहा है प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे, शिक्षक संवर्ग के निम्न वर्ग की सेवा को जोड़कर उच्च वर्ग में लाभ दिया गया है, अतः पूर्व सेवा अवधि को जोड़कर क्रमोन्नति का लाभ दिया जावे।

रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नही है।

विडम्बना यह भी है कि इन स्कूलो में 15 वर्षो से प्रधान पाठक नही है, पूर्व के शासकीय शिक्षको के पदोन्नति के बाद अब एल बी संवर्ग के सहायक शिक्षक से ही ये पद पूर्ति के नियम है। इन शालाओ में सहायक शिक्षक ही प्रधान पाठक के दायित्व का निर्वहन कर रहे है, 5 वर्ष की सेवा पश्चात पदोन्नति का नियम है, अतः शिक्षकीय सेवा के आधार पर तत्काल सभी संवर्ग से पदोन्नति के रिक्त में पदोन्नति किया जावे।

नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जावे। पंध्ननि व एल बी संवर्ग के लंबित अनुकम्पा नियुक्ति को नियम बनाकर 90 दिनों में निराकृत कर आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जावे। समस्त कर्मचारियो के लंबित महंगाई भत्ता को शीघ्र प्रदान किया जावे और 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देकर वेतन निर्धारण करते  हुए  जुलाई 2020 से संविलियन किया जायें।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला सचिव महेश शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष गंगाधर पांडे, जिला मीडिया प्रभारी अशोक लाल कुर्रे जिला संयोजक रविंद्र सिंह, राम प्रयाग पटेल, सतीश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, सरोधन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश पंचम नामदेव , ईश्वर साहू, प्रदीप तिवारी, चंदन दत्ता,  वीरेंद्र बहादुर तिवारी, संतोष कुमार सिंह, शिव कुमार यादव,  जिला सह सचिव सुशील  जायसवाल,   जिला महासचिव सह आईटी सेल प्रभारी दीपक सिंह बघेल ,  सुजीत साहू, विष्णु सिंह श्याम, नवीन पांडे, शांति भूषण गिरी ,अली अहमद, पुष्पराज तिवारी, जिला पदाधिकारी के रूप में अयूब लाल, संजय ताम्रकार, हजरत अली, अंजना सिंह ,मीनाक्षी जायसवाल, अनुराधा मिश्रा, रश्मि रानी गुप्ता, परिणीता सिंह, किरण शुक्ला, नीलम जायसवाल, जया मिश्रा, अरुणा शुक्ला, विमला सोनवानी रेशम पांडे, संदीप शर्मा संजय रवानी, कार्तिकेय शर्मा दिलीप विश्वास, शशि प्रकाश जायसवाल, राकेश पांडे, शिवनाथ यादव, चंद्रशेखर कश्यप, राजेंद्र पटेल, रमेश पटेल ,संजय पटेल, पी एन बाबू, सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं इकाई अध्यक्ष क्रमशः रूपेश कुमार सिंह, प्रमोद पांडे, चंद्रप्रकाश मरकाम ,अभय तिवारी, राम जूठन साहू, स्वाति त्रिपाठी, सरोज सिंह, ममिता सिंह, खुशबू मजूमदार, सुखन्तू मौर्य, राजू मंडल, राजेंद्र जायसवाल ,हरिदास यादव, अंजन पाहन, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः सोनहत रमेश गुप्ता, भरतपुर अभिषेक दुबे, खड़गवां मनोज है ।



कोई टिप्पणी नहीं: