कलेक्टर ने एनएचएम के 29 हड़ताली संविदा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों का त्याग पत्र किया स्वीकार - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 23 सितंबर 2020

कलेक्टर ने एनएचएम के 29 हड़ताली संविदा स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों का त्याग पत्र किया स्वीकार



तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति एस एन राठौर द्वारा बुद्धवार को 29 हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का सेवा से त्याग पत्र स्वीकृत कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हड़ताली अधिकारी एवं कर्मचारियों के त्याग पत्र उचित कार्यवाही हेतु श्री राठौर के समक्ष प्रस्तुत किये गये थे।

इनमें डॉ. प्रिंस जायसवाल तथा डॉ. अभय जुगल तिर्की, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डोमनहिल से पूजा मेश्रा एवं जितेन्द्र कुमार, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के अंकित ताम्रकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना से तबिता भगत, सेतोष कुमार साहू एवं अनिता यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां से उषा कश्यप एवं सुनीता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी बचरा से प्रीति खेस, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलका से तारा राजवाड़े, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिरमिरी से धनेश्वरी खटकर, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत से डॉ. रूद्र प्रताप सिंह, लखन देव बघेल, रामकिशोर दोहरे तथा अरूण कुमार सेठी, एवं आर.बी.एस.के सोनहत से मिथलेश राजवाड़े शामिल हैं।



इसी तरह अनुकम्पा तिर्की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटगोड़ी, राम कुमार आण्डिल्य कार्यालय जिला मलेरिया, डॉ. धर्मेन्द्र किशोर बाजपेयी आर.बी.एस.के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर के संजय कुमार, डॉ.रजनीश कुमार जाटवर, अंजना रश्मि, सुलोचना बेहरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुवांरपुर से रविन्द्र कुमार कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र गोधौरा से कुमारी ललिता, उप स्वास्थ्य केन्द्र बडगांवकला से सावित्री गोयनकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ से भास्कर निराला को मिला कर कुल 29 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरिया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दिनांक 19.09.2020 के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना कार्यालय में प्रस्तुत करते हुए अनुपस्थित थे। कार्य पर लगातार अनुपस्थित रहने के पश्चात गत दिवस 22 सितम्बर को सामूहिक रूप से सेवा से त्याग पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। जिसे उचित कार्यवाही हेतु कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने पर उनके द्वारा त्याग पत्र स्वीकृत कर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं: