भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बदमाशों ने एक के बाद एक फेंके 25 बम - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बदमाशों ने एक के बाद एक फेंके 25 बम



 तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क

उत्तर 24 परगना जिले की बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के भाटपाड़ा स्थित घर पर गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बमों से हमला किया। बदमाशों ने उनके घर पर एक के बाद एक 25 बम फेंके। वारदात के समय अर्जुन सिंह घर में ही मौजूद थे। वे कुछ देर पहले ही जिला भाजपा कार्यालय से एक संवाददाता सम्मेलन कर महज 20 मिनट पहले ही घर लौटे थे।

खबर थी-मेरे खिलाफ कोई साजिश होने जा रही है

अर्जुन सिंह ने बताया-'दो दिन पहले मुर्शिदाबाद में जिहादियों ने एक काली मंदिर की मूर्ति को जला दिया था। मैंने इसके प्रतिवाद में एक ट्वीट किया था। उस घटना को राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से फर्जी बताया गया था। उस दिन से ही मेरे पास खबरें आ रही थीं कि मेरे खिलाफ कोई साजिश होने जा रही है। 

घर के पास स्थित मंदिर में भी बमबाजी की गई

जिला कार्यालय से  घर लौटते वक्त मैंने रास्ते में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा था। घर जाकर मैं सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत देने ही जा रहे थि कि बमबाजी शुरू हो गई। बदमाश एक के बाद एक बम फेंक रहे थे। मेरे घर के पास स्थित मंदिर में भी बमबाजी की गई।'

आम लोग बमबाजी से काफी आतंकित हैं : सिंह

अर्जुन सिंह ने आगे कहा- 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी भी तरह मेरी हत्या करवाना चाहती हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर यह हमला किया गया। बमबाजी के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब तक बंगाल में यह सरकार रहेगी, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। आम लोग बमबाजी से काफी आतंकित हैं।'

कोई टिप्पणी नहीं: