तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
स्टाम्प शुल्क वसूली के विरूध्द पंचायतों को अनुदान मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए एक करोड़ चार लाख आठ हजार रू. के आहरण हेतु निर्धारित शर्तो के आधार पर पुर्नआबंटित किया गया है। जिसके अनुसार उक्त अनुदान राशि से छ0ग0शासन, पंग्राविवि द्वारा स्वीकृत पद एवं उनके विरूद्ध कार्यरत कर्मचारियों को ही वेतन भुगतान किया जायेगा। जिस प्रयोजन के लिए आबंटन सौंपा जा रहा है उसी प्रयोजन के लिए व्यय किया जाना है तथा व्यय करते समय प्रभावशील नियमों, दिशा-निर्देशों का परिपालन किया जायेगा। इसका उपयोग इसी वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित किया जावेगा। किसी भी स्थिति में बजट आबंटन से अधिक व्यय अतिरिक्त आबंटन की प्रत्याशा में नहीं किया जायेगा। भुगतान पश्चात आहरण, व्यय का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराना होगा। आबंटित राशि का व्यय पश्चात उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करना होगा। उक्ताशय के संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें