तहकीकात
न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले में शुक्रवार को कोरिया प्रवास पर पहुंचे भरतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय व संगठन मंत्री पवन सिंह का ग्राम चेर में श्रीराम सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान श्रीराम सेना प्रमुख संजय अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन मंत्री पवन साय को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान लगभग 150 से अधिक श्रीराम सेना एवं भाजपा के लोग उपस्थित रहे भवसागर देखकर प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री दोनों ही अभिभूत नजर आए।
स्वागत कार्यक्रम में श्री राम सेना प्रमुख संजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्वती सिंह, मनोज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, रंजीत मंडल, अश्वनी, श्रीमती सविता दास, कल्पना चक्रवर्ती, सत्यम साहू, दिलीप गुप्ता, दीपक शर्मा, चंदन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें