60 हजार को 6 लाख बनाने के चक्कर में लूटे किराना व्यवसाई, सपेरे ठगने के बाद हुए चंपत - The Tahkikat News

Latest

खबर हर कीमत पर

बुधवार, 16 सितंबर 2020

60 हजार को 6 लाख बनाने के चक्कर में लूटे किराना व्यवसाई, सपेरे ठगने के बाद हुए चंपत




तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  रायपुर

 सूबे की राजधानी में शातिर ठगों के गेंग ने रुपए 10 गुना करने का झांसा देकर एक किराना व्सयवसाई से 60 हजार रुपए ठग लिए। शातिर बदमाशों ने कारोबारी को पहले तंत्र-मंत्र करने का झांसा देते हुए पहले 100 का नोट बदलकर 500 रुपए दिखाए। फिर रुपए लेकर सामान लाने के बहाने भाग निकले। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कुटेसर में महेंद्र गिलहरे की किराना दुकान है।

 वहां 9 सितंबर दो ठग सपेरे का रुप धर आए े। महेंद्र ने उनके पास सांप को देखकर 10 रुपए चढ़ा दिए। तब एक ने कहा कि वह इस 10 रुपए को 10 गुना कर सकता है। उसने महेंद्र के हाथ में चावल दिया और नोट को उसमें रख दिया। उसे मुट्ठी बंद करने को कहा और कुछ मंत्र पढ़ा। फिर ठगों ने महेंद्र को भगवान की तस्वीर छूकर मुट्ठी खोलने को कहा। महेंद्र ने जब मुट्ठी खोली तो 500 रुपए को नोट निकला। 



इसके चलते महेंद्र उनके झांसे में आ गया। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वे इस मंत्र का उपयोग खुद के लिए नहीं कर सकते, लेकिन दूसरों का पैसा दस गुना कर सकते हैं। इस पर महेंद्र ने उन्हें दूसरे दिन आने के लिए कहा कि दोनों ठग 10 तारीख को महेंद्र के दुकान में पहुंचे। महेंद्र ने दुकान से 60 हजार उन्हें दे दिया। 

इस पर ठगों ने कहा कि वे इसे 6 लाख कर देंगे, लेकिन इसके लिए पूजा का सामान लगेगा। सपेरों ने महेंद्र से कहा कि वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करें। रात उसके घर पर ही ठहरेंगे। दोनों झांसा देकर वहां से चले गए और लौटकर नहीं आए।

कोई टिप्पणी नहीं: